फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन करोड़ का 14.30 क्विंटल गांजा पकड़ा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
अमरोहा पुलिस ऑफिस में गांजा तस्करी का खुलासा करतीं एसपी सुनीति। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। एसओजी और हसनपुर पुलिस ने गांजा तस्करों का अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा है। चेकिंग के दौरान पकड़े गए एक कैंटर से पुलिस ने करीब 14.30 क्विंटल गांजा बरामद किया है। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की कीमत पौने तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में एसपी सुनीति ने गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव और होली पर्व को लेकर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में हसनपुर इंस्पेक्टर संजय तोमर और एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी अपनी टीम के साथ हसनपुर में लालबाग संभल चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी टीम ने एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। कंटेनर की तलाशी के दौरान उसमें से 14 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने अपना नाम कलीम तुर्क व रिहान निवासी गांव सीकरी मिलक थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद और सुमित कुमार निवासी नवादा बैन थाना उदवंत नगर जनपद भोजपुर बिहार बताया। फरार होने वाले तस्करों के नाम सलीम तुर्क निवासी सीकरी मिलक और अनवर उर्फ सोनू निवासी गांव नीलीखेड़ी थाना डिडौली सामने आए हैं । एसपी के मुताबिक यह गिरोह केरल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा राज्यों से गांजा चोरी कर लाते हैं और दिल्ली एनसीआर, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करते हैं। बरामद गांजा की कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये के आसपास है। बताया कि आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
काफी समय से हैं तस्करी में लिप्त
अमरोहा। एसपी सुनीति के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य काफी समय से इस अवैध नशीले पदार्थ के धंधे में संलिप्त है। लेकिन आज तक कभी पकड़े नहीं गए थे। यह लोग आर्थिक लाभ लेने लिये एक साथ मिलकर गांजा की तस्करी करते है। उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों में विभिन्न स्थानों पर बेच देते है। जो रुपये मिलते थे, वह आपस में बांट लेते थे। गुरुवार की रात भी पांचों साथी एक साथ मिलकर कैंटर में गांजा भरकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन

कंटेनर में पार्टिशन कर बनाया था तस्करी के लिए जगह
अमरोहा। एसपी ने बताया कि तस्करों ने कैंटर की बाडी में एक अलग पार्टीशन गांजे की तस्करी के लिए बनवाया हुआ है। बरामद कैंटर की तलाशी ली गई तो ड्राइवर केबिन के अंदर एक खिड़की लगी थी, जो कैंटर के पीछे की बॉडी में अंदर की तरफ खुलती है। यह हिस्सा पीछे की बॉडी से पार्टीशन करके अलग बनाया हुआ था। ताकि कैंटर को पीछे की तरफ से खोलने से किसी को चेक करने पर कुछ ना दिखाई दे ।
गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार पुरस्कार
अमरोहा। हसनपुर इंस्पेक्टर संजय तोमर, एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी, एसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल गौरव शर्मा, एसआई राकेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल अनिल सर्विलांस, कांस्टेबल अंकित पुनिया, योगेश तोमर, मोहम्मद असलम, विजय शर्मा, कमल रहे। एसपी ने सभी को 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें