फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में 13 नए बिजलीघर बनेंगे, 103 की बढ़ेगी क्षमता

Sat, 04 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आने वाले दिनों में ओवरलोडिंग से निजात पाने के लिए बिजली विभाग 13 नए बिजलीघर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा 103 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बिजली विभाग इन दोनों कामों पर 2.39 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अफसरों का दावा है कि आने वाले गर्मी के मौसम से पहले बिजलीघरों का निर्माण व क्षमतावृद्धि का काम पूरा कर लिया जाएगा। बिजनेस प्लान के तहत बिजलीघरों के निर्माण पर 49.96 लाख व क्षमतावृद्धि पर 1.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बिजली विभाग ने शहरी-ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति में सुधार की कवायद तेज कर दी है। अगले साल मार्च से पहले विभागीय योजना जमीन पर दिखाई देगी। विभाग बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत ओवरलोड से खासकर गर्मी के मौसम में कटौती व लंबे पावरकट से लोगों को निजात दिलाने की कवायद चला रहा है। इसके तहत चारों उपखंडों की आपूर्ति से जुड़े बिजलीघरों की ओवरहेड व अंडरग्राउंड नई लाइनें बिछाने, ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमतावृद्धि करने व नए बिजलीघरों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि शहरी-ग्रामीण इलाकों में निर्बाध आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला और हसनपुर उपखंडों के तहत 11/.04 केवी क्षमता के 13 नए बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण पर विभाग 49.96 लाख रुपये खर्च होगा। इसके अलावा आपूर्ति में सुधार के लिए 11/.04 केवी क्षमता के 103 बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि भी की जाएगी। इस पर 1.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजलीघरों के निर्माण और क्षमतावृद्धि का विभागीय स्तर से टेंडर जारी कर शहरी-ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति में सुधार की कवायद तेज कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल मार्च से पहले बिजलीघरों का निर्माण व क्षमतावृद्धि का काम पूरा कर लिया जाएगा।

- बिजलीघरों के निर्माण और क्षमतावृद्धि के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। अगले साल गर्मी के सीजन से पहले बिजलीघरों के निर्माण व क्षमतावृद्धि का काम पूरा कर लिया जाएगा। -संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता

बिजली विभाग की कार्यशाला में काम करने के लिए मिली मिनी क्रेन
- ट्रांसफार्मर की मरम्मत कार्य में आने वाली परेशानी होगी दूर



फोटो-

गजरौला। बिजली विभाग की औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यशाला को मिनी क्रेन मिली है। ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत कार्य करने वाले कर्मचारियों को हो रही परेशानी इस क्रेन से दूर होगी।



औद्योगिक क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यशाला है। जिले में फुंक जाने वाले और अन्य कारणों से खराब हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत इसी में की जाती है। इसके लिए यहां पर तीन काफी बड़ी और ऊंची शेड बनी हैं। एक शेड में ट्रांसफार्मर खोले जाते हैं। दूसरी में बाइंडिंग व तीसरी में मरम्मत का कार्य होता है। इसमें रोजाना करीब 25 ट्रांसफार्मर की मरम्मत होती है।

अब तक कार्यशाला की मरम्मत शेड में एक ही क्रेन लगी थी जिससे ट्रांसफार्मरों को उठाने और अलग स्थान पर ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने के लिए मिनी क्रेन की मांग की गई जिसे विभाग ने मुहैया करा दिया।



कार्यशाला के जेई (मरम्मत) अशोक कुमार व जेई (प्रतिस्थापन) ऋषिदेव शर्मा ने बताया कि मिनी क्रेन मिल जाने से काम करना आसान हो गया है। साथ ही काम करने की गति भी बढ़ गई है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि मिनी क्रेन से काम करने में बड़ी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें