फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कर निर्धारण अधिकारी समेत 13 की मौत, 341 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना ने शनिवार को जिले में कहर बरपाया। कर निर्धारण अधिकारी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। कर निर्धारण अधिकारी लखनऊ में संबद्ध थे। गृह जनपद कानपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार की शाम को उनकी मौत हो गई। इनके अलावा हसनपुर के सर्वाधिक आठ मौत हुई है जिसमें सेवानिवृत बैंक प्रबंधक और उनकी पत्नी का गाजियाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं शहर के सामाजिक कार्यकर्ता के भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही 341 संक्रमित हैं। वहीं 342 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि आरटीपीसीआर की 978 की जांच में 226, निजी लैब में 25, एंटीजन 892 में 70 और ट्रूनेट की 39 की जांच में 20 लोग संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जोया में 38, हसनपुर में 42, गजरौला में 47, धनौरा में 91 और अमरोहा के 138 लोग संक्रमित हैं। इसके साथ ही जोया में टोल टैक्स कर्मचारी, पीएसी के पांच जवान, एसपी ऑफिस में तीन, पुलिस लाइंस में एक, कोतवाली में तीन सिपाही संक्रमित है। इसके साथ ही एक गांव के 24 लोग, सीएचसी रहरा में स्टाफ नर्स, एक गांव के 13 लोग, शुगर मिल के दो कर्मचारी, धनौरा के सीएचसी का एक कर्मचारी संक्रमित है। उन्होंने बताया कि हसनपुर के सेवानिवृत बैंक प्रबंधक और उनकी पत्नी, 55 वर्षीय व्यापारी, 40 वर्षीय दुकानदार, 65 वर्षीय समाजसेवी, 65 वर्षीय महिला, 70 और 75 वर्षीय बुजुर्ग, शामिल है। इनके अलावा शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता के 40 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय ठेला संचालक 30, 50 वर्षीय महिला जबकि गजरौला में 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

यह है कोरोना का आंकड़ा आठ मई 2021
संक्रमित--------341
स्वस्थ्य --------342
मौत-------------12
सक्रिय---------- 4,963
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें