फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के तीन शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में तेंदुए के तीन शावक मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शावकों को कब्जे में लिया है। शावकों को जंगल में एक पेड़ के नीचे रख दिया है। मादा तेंदुआ का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ेरना के जंगल में शनिवार की सुबह को किसान सतपाल सिंह परिजनों के साथ खेत पर गया था। गन्ने की छिलाई की जा रही थी। इस दौरान गन्ने के खेत में तेंदुए के तीन शावक दिखे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चौकी प्रभारी सुभाष राणा भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पीछे हटाया और घरों को भेज दिया। तीनों शावक को पेड़ की छांव में रख दिया है। ताकि मादा तेंदुआ उन्हें अपने साथ ले जा सके। वन विभाग की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए है। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि शावकों की उम्र लगभग एक से डेढ़ माह की है। सुरक्षित रखे हैं। उन्हें मादा तेंदुआ के इंतजार में जंगल में ही रखा है। ताकि रात में वह उन्हें अपने साथ ले जा सके। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। ग्रामीणों को भी सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें