गजरौला। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में केएसके एकेडमी में चल रही महिला, पुरुष 67वीं यूपी राज्य वॉलीबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई मैच रोमांचकारी हुए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 68 व महिला वर्ग की 35 टीमें हिस्सा ले रही रही।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पराग डेयरी के महाप्रबंधक विकास बालियान के साथ उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रणदीप सिंह गिल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। दूसरे दिन पुरुष वर्ग के मुकाबलों में मुजफ्फरनगर ने महाराजगंज को 25-05, 25-09 से, मेरठ ने डोगरा रेजीमेंट को 25-23, 25-22 से, गाजियाबाद ने अलीगढ़ को 25-12, 25-16 से, आईआईटी कानपुर को वाराणसी ने 25-19, 25-23 से, जौनपुर ने हरदोई को 25-20, 25-23 से, इलाहाबाद ने प्रतापगढ़ को 25-15, 25-13 से हराया।
महिला वर्ग में मुरादाबाद ने बरेली को 25-07, 25- 04 से, मिर्जापुर ने गोरखपुर को 25-11, 25-14 से, आईआईटी कानपुर ने बलिया को 25-10, 25-03 से, मथुरा ने हाथरस को 25-14, 25-18 से, गाजियाबाद ने अमरोहा को 25-09, 25-10 से, बिजनौर ने बरेली को 25-20, 25-20 से, इलाहाबाद ने देवरिया को 25-13, 25-10 से हराया। टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया ।
इस मौके पर सचिव विवेक सिंह वंटी, केएसके अकादमी के चेयरमैन नरेन्द्र सिंह चाहल, स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी असलम जावेद, पराग दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन प्रदीप सिंह, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सैम्युअल सिंह और राशिद हुसैन पूर्व भारतीय वॉलीबाल टीम कप्तान गुरुचंद्र सिंह, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश सरोहा आदि ने खिलाड़ियों से परिचय किया।