फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक बदलावों के प्रति जागरुक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नोबल पब्लिक स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए विपरीत हालातों का साहस के साथ मुकाबला करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्रबंधक राजीव उपाध्याय और प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय ने किया। सेवा संकल्प संस्था लखनऊ की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षक सुखप्रीत कौर ने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के बारे में बताया। छात्राओं को गुड और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी। सुखप्रीत कौर ने कहा कि किशोरावस्था के दौरान उनके समक्ष चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसीलिए बहुत ही दूरदर्शिता और साहस के साथ आगे बढ़े। कहा कि किशोरावस्था के दौरान खानपान पर बेहद ध्यान रखने की जरुरत है। शारीरिक रूप से कमजोर नहीं होने पाए इसके लिए खान पान का ध्यान रखें। कहा कि उत्पीड़न से बचने के लिए खुद को सजग रहना होगा। उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए। प्रधानाचार्य नवनीत उपाध्याय ने कहा कि इस उम्र के दौरान किसी के बहकावे में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें