फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर रास्ते में खड़े पोल, हादसों को देर रहे न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर में स्टेट हाईवे भानपुर रोड पर खड़े बिजली के पोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। दिन हो या फिर रात हो रास्ते में खड़े इन पोलों से वाहन के टकराने का भय सताता रहता है। कई बार इन खंभों से वाहन टकराने की घटनाएं घटित हुई हैं। बाइक सवार तो अक्सर विद्युत पोलों से टकराकर घायल होते रहते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में इंद्रा चौराहा से लेकर भानपुर फाटक को जाने वाला रास्ता स्टेट हाईवे कहलाता है। इस रोड पर कई विद्युत पोल सड़क के करीब पांच फीट तक भीतर खड़े हैं। स्थानीय लोगों व राहगीरों द्वारा कई बार इसकी शिकायत की है लेकिन खंभे को हटाए जाने को लेकर विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। यहां से रात में गुजरना तो बहुत ही मुश्किल में डाल देता है। नगर में बिना उपयोगिता के गड़े पोल भी हादसों का कारण बने हुए हैं। प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में दुर्घटना का शिकार लोग हो जाते हैं। ईओ बिजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नगर में रास्तों पर खड़े ऐसे विद्युत पोलों को हटाने का कार्य शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें