फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढबारसी में एक और बंदर ने तोड़ा दम

Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ढबारसी। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : SELF
विज्ञापन
ढबारसी में बंदरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर एक बंदर ने दम तोड़ दिया, जबकि दर्जनों बंदर बीमारी से जूझ रहे हैं। इनके इलाज को गांव में डाक्टरों की टीम डटी हुई है। फिर भी बंदरों की मौत का क्रम जारी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ढबारसी में एक बंदर की और मौत हो गई। पिछले पंद्रह दिनों से गांव के मोहल्ला होलीवाला में बंदरों की मौत का क्रम जारी है। अब तक करीब डेढ़ सौ बंदर मर चुके हैं। वहीं दर्जनों बंदर बीमारी से जूझ रहे हैं। मामले को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन अब भी बंदरों की मौत से परेशान है। जबकि पिछले एक सप्ताह से लगातार इलाज चल रहा है। दो सप्ताह पहले एक बंदर का पोस्टमार्टम करते हुए विसरा आईवीआरआई बरेली भेजा गया। आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने बंदरों को जहर देने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा एक अन्य बंदर के शव पर बरेली में शोध चल रहा है। वहीं गांव की नालियों के पानी, नमकीन और आस पास मिले खाद्य पदार्थों का नमूना भी बरेली की टीम ले गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। आईवीआरआई के सूत्रों की मानें तो वैज्ञानिक जल्द ही बंदरों की मौत पर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर देंगे। 
विसरा रिपोर्ट आने के बाद वन विभाग अपने यहां वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चुका है। जिसमें तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। कमेटी के लोगों ने बताया कि गांव में दुकानदारों ने चूहे मार दवाई गायब कर दी है। पूछताछ में कोई भी दुकानदार अपने यहां चूहे मार दवाई बेचने की बात नहीं कुबूल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें