फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्यकर के रिटायर्ड कमिश्नर की कार का शीशा तोड़कर नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी समारोह में शिरकत करने आए दिल्ली निवासी वाणिज्यकर विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर की कार का शीशा तोड़कर नशेड़ी युवकों ने बीस हजार की नगदी और एटीएम चोरी कर लिया। इस दौरान भीड़ ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पीड़ित कमिश्नर ने दो चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के जसोला निवासी आसिफ जैदी वाणिज्यकर विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर हैं। गुरुवार की रात वह अमरोहा एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे। उन्होंने अपनी वीएमडब्ल्यू कार सड़क किनारे पार्क कर दी और शादी में शरीक होने चले गए। इसी बीच दो युवकों ने उनकी वीएमडब्ल्यू कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी बीस हजार की नगदी और एक एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। इस दौरान किसी ने उन्हें चोरी करते देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग पंडाल से बाहर आ गए। एक चोर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया इस मामले में दो चोर अरबाज और सौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ही युवक नशेड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें