फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जय बैजनाथ, जय भोले भंडारी, तेरी महिमा है न्यारी..। कुछ ऐसे ही भजनों के साथ कांवड़ियां आगे बढ़ रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के जयकारों की हाईवे पर गूंज हो रही है। जयघोष करती कांवड़ियों की भीड़ से हाईवे गुलजार रहा।
विज्ञापन

रविवार को ब्रजघाट से कांवड़ियों में गंगाजल लिया और निकल पड़े। ब्रजघाट पर कांवड़ियों की काफी भीड़ रही है। इन दिनों गंगा का तट भी शिवमय हो गया है। ओम नमों शिवाय के साथ कांवड़ियों ने गंगा में स्नान किया और जल लेकर निकल पड़े। गौरतलब है कि सावन के सोमवार को शिवभक्त कांवड़ में गंगाजल लाकर अभिषेक करते हैं। रविवार को मुरादाबाद और रामपुर जिले के शिवभक्त गजरौला से निकले। जिससे हाइवे भगवा रंग में रंग गया। कांवड़ियों की भीड़ से सड़के गुलजार हो रही है हालांकि, अभी कांवड़ियों का सैलाब नहीं उमड़ रहा है। सावन के दूसरे सोमवार से भीड़ बढ़नी शुरु होगी। आखिरी रविवार को भीड़ सबसे ज्यादा हो जाएगी। उधर भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज रही है। जयकारा बोलकर कांवड़ियां एक दूसरे में उर्जा का संचार कर देते हैं। थके हुए कदमों के साथ ही उत्साह में कांवड़िया आगे बढ़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें