गजरौला। पशुपालन विभाग की ओर से एक दिवसीय बांझपन जांच और बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पशुओं का टीकाकरण किया गया। वहीं पशु पालकों को पशुओं के संबंध में जानकारी मुहैया कराई।
गांव गंगापुरी में मंडलीय अधिकारी डा. शिव कुमार शर्मा, डा. अनिल कुमार तोमर संयुक्त निदेशक पैथोलॉजी पहुंचे। इनके नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर 486 पशुओं को गलाघोंटू के टीके लगाए। 79 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 26 पशुओं के बांझपन चिकित्सा और 12 पशुओं का बधियाकरण किया गया। पशुपालकों को बताया गया कि खनिज लवण पशुओं को रोजाना खिलाना चाहिए। गोबर की जांच करने के बाद पशुओं को कीड़े की दवाई जरूर खिलाएं। पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमवीर सिंह ने टीकाकरण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर परवेंद्र चौहान, शशिकांत, बलराम सिंह, यतेंद्र सिंह, संदीप कुमार, कावेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।