फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक यूपी के 30 जिले हो जाएंगे ओडीएफ-भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गजरौला में की प्रेसवार्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। यूपी सरकार के पंचायत राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता के साथ ले रही है। इस दिशा में तेजी के साथ काम किया जा रहा है। 31 दिसंबर तक यूपी के करीब 30 जिलों को ओडीएफ कराने का लक्ष्य है। सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्घ है।
विज्ञापन

रविवार शाम को हापुड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में जाते समय पंचायत राज स्वतंत्र प्रभार मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी नगर में एमडीए कालोनी स्थित धनौरा विधायक राजीव तरारा के आवास पर रूके। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। गंगा किनारे पच्चीस जिले हैं जिनमें 1617 गांव हैं। इन्हें खुले में शौचमुक्त कराने के लिए युद्घ स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। कहा कि अब तक चार जिले शामिली, हापुड़, बिजनौर व गाजियाबाद को ओडीएफ कराया जा चुका है। कहा कि यूपी सरकार गढ्ढामुक्त सड़क अभियान में भी तेजी से बढ़ रही है। तीस नबंवर तक प्रदेश को गढ्ढा मुक्त सड़कें कराने का लक्ष्य है। विस चुनाव के दौरान किए तमाम वायदों को जमीनी रूप देने के लिए कार्य शुरू किए गए हैं। इस मौके पर मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, पूर्व विधायक तोताराम, मयंक अग्रवाल, हैप्पी, जयपाल सिंह, ब्रह्मदत्त त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें