फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपए न चुकाने प मासूम को पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं।
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव में उधार लिए रुपए को न चुकाने को लेकर हुए विवाद में एक मासूम की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर एक ग्रामीण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मुसल्लेपुर में वर्ष 2015 में हुए प्रधानी के चुनाव में गांव निवासी विपिन पुत्र राम सिंह ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। वह चुनाव हार गया था। बताया जाता है कि चुनाव के दौरान विपिन ने गांव के ही रवि से कुछ रुपए उधार लिए थे। विपिन की कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जाता है कि रवि अपने उधार दिए गए रुपए मांगने के लिए विपिन के पिता राम सिंह के पास पहुचा। राम सिंह ने यह कहकर उसको रुपए देने से मना कर दिया कि जिसको रुपए दिए थे, वह मर चुका है। बेटे द्वारा रुपए उधार लिए जाने की उसे कोई जानकारी भी नहीं है। आरोप है कि इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। घर के भीतर हुए विवाद व मारपीट में रवि की पांच माह की मासूम बेटी की मौत हो गई। मौके से राम सिंह फरार हो गया। रवि की तहरीर पर पुलिस ने राम सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसओ सतीश चंद शर्मा ने बताया कि राम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें