फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 महिलाओं समेत 105 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को फिरआरटीपीसीआर-एंटीजन और ट्रूनेट की जांच में 105 लोग संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मी, आठ साल का एक बच्चा, किशोर, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। 105 केसों के मिलने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की कुल संख्या 811 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार की जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 59 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एंटीजन में 43 और ट्रूनेट की जांच में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 62 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में आठ साल का एक मासूम, सात स्वास्थ्य कर्मी, चार फैक्टरी कर्मचारी, भाई-बहन, मां-पुत्र, 8 किशोर, 42 महिलाएं और चालीस से 80 साल तक के 36 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 811 हो गई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 188 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 911 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 641 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें