फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में 1047 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा 

Mon, 19 Nov 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा।
विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में निपट गई। जिले में बने 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में 15938 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि प्राथमिक और जूनियर की 1047 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे।  
विज्ञापन


जिले में टीईटी के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्राथमिक स्तर के लिए 10 और जूनियर स्तर के लिए 10 परीक्षा केंद्र रहे। प्राथमिक स्तर में 673 और जूनियर स्तर में 374 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई। हालांकि सुबह नौ बजे से परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थी आ गए थे। निर्धारित समय से परीक्षा केंद्र का गेट खुला और तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को अंदर भेजा गया। इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई।  
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें