फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठ मेले की तैयारियां जोरों पर, घाट पर सफाई कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर पूठ घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। कई बार स्थानीय अधिकारी घाट पर पहुंचकर मेला स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। रविवार को घाट स्थल एवं मेला स्थल पर साफ-सफाई का कार्य किया गया। वहीं तिगरी मेले के लिए हसनपुर क्षेत्र से श्रद्घालुओं के बेड़े ट्रैक्टर ट्राली से खूब रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर पूठ घाट पर भी मेला लगाया जाता है। इसकी तैयारियां यहां जोरों पर चल रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा यहां शिविर का आयोजन किया जाता है। श्रद्घालु गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के बाद मेले का आनंद लेते हैं। रविवार को पूठ घाट पर सफाई का कार्य शुरू किया गया।
इसके अलावा शिविर लगाने वाले लोग भी स्थान चिन्हित करने के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में दुकान लगाने वाले भी स्थान को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने बताया कि इस बार पूठ मेले में पार्किंग की व्यवस्था अलग की जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले यहां पार्किंग की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पाती थी। इस बार पूठ मेला व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा। ताकि श्रद्घालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें