फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1043 बुजुर्ग और 14 हेल्थ-फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला और 266 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा दूसरा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
1043 बुजुर्ग और 14 हेल्थ-फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला और 266 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा दूसरा टीका
विज्ञापन

- जिले भर के 40 बूथों पर हुआ टीकाकरण, अब आठ अस्पतालों में रोजाना लगेगा टीका
- कुल 6581 में से 1313 ने लगवाया टीका, 5268 टीका लगवाने से छूटे, दोबारा मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। टीकाकरण के चलते पंजीकृत 6581 में से 1313 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसमें 226 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरा, 1043 बुजुर्गों और 14 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स नेपहला टीका लगवाया है। कुल 5268 लोग छूट गए हैं। अब गुरूवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। जबकि जिला अस्पताल में रोजाना टीका लगाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब आठ अस्पतालों में रोजाना टीका लगेगा।
कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के चलते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर, मुन्नदेवी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला समेज जिले की समस्त सीएचसी-पीएचसी में 40 बूथों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे शाम पांच बजे तक चला। बूथों पर दिनभर टीका लगवाने वालों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। सभी बूथों पर नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 40 बूथों पर 6581 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन 1313 ही टीका लगवाने पहुंच सके। कुल 5268 लोग टीका लगवाने से छूट गए हैं। इसमें 256 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा और 1043 बुजुर्गों और 14 हेल्थ और फ्रंट लाइप वर्कर्स ने पहला टीका लगाया गया है। अब जिला अस्पताल समेत आठ स्थानों पर रोजाना टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं...आप भी लगवाएं टीका
अमरोहा। कोरोना बचाव का टीका लगवाने वाले उधम सिंह ने बताया कि मेरी उम्र 65 वर्ष हो चुकी है। मैंने अपना कोविड-19 टीकाकरण करा लिया है। मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं... मुझे कोई दिक्कत नहीं हो रही है। मैं सभी बुजुर्गों से कहना चाहता हूं कि आप लोग भी वैक्सीन लगवाएं। इससे कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सभी बुजुर्ग अपना कोरोना बचाव का टीका जरूर लगवाएं। जिससे हम सब स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें