फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बार एसोसिएशन का चुनाव कल 1030 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Mon, 20 Apr 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के वार्षिक चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में हलचल बढ़ गई है। मंगलवार को मतदान होगा, जिसमें 1030 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं बुधवार को मतगणना के बाद नए अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।
विज्ञापन

इस बार चुनाव में खासतौर पर अध्यक्ष और महासचिव पद को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों ही पदों पर छह-छह प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए चैन सुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, आदिश खान सैफी, संजय कुमार शर्मा, अख्तर हुसैन और महाराज सिंह आमने-सामने हैं।
वहीं महासचिव पद पर अरशद भारती, दिनेश चौहान, धर्मेंद्र सिंह, फारूक अहमद, विशाल कुमार शर्मा और निरंकार सिंह के बीच टक्कर है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पदों पर नाम वापसी के चलते स्थिति स्पष्ट हो गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से उम्मे अम्मारा एडवोकेट के नाम वापस लेने के बाद शबनम परवीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी पुरुष जूनियर ग्रुप के चार पदों पर केवल हरजीत सिंह राणा, फुरकान अली, मोहम्मद सिकंदर उर्फ सोनू और वसीम अख्तर आब्दी ने ही नामांकन किया था, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

सदस्य कार्यकारिणी सी ग्रुप महिला के दो पदों पर रेनू अग्रवाल और पूनम चौधरी का निर्विरोध चुना जाना भी लगभग निश्चित है। शुरुआत में 12 पदों के लिए 57 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन नाम वापसी के बाद अब नौ पदों पर 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार में जुटे हुए हैं और अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं।
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कचहरी परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सभी की नजरें मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं, जो बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन तय करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें