फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैसे उठेगी बेटी की डोली: नकदी-जेवराज समेत 10 लाख का सामान ले गए चोर, पिता बोले- बेटी की शादी के लिए रखा था

Thu, 12 Oct 2023 05:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

रईस अहमद की एक बेटी की शादी 21 जनवरी को होने वाली है। परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा है। शादी के लिए सोने चांदी के जेवरात और पांच लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन
10 लाख का माल ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा में एक लेबर ठेकेदार के घर में घुसकर चोरों ने नगदी-जेवराज समेत 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ठेकेदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

चोरी की ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छेबड़ा में फारूक ए आज़म मस्जिद के निकट की है। यहां पर रईस अहमद का परिवार रहता है। वह कॉटन वेस्ट कारखाने में लेबर के ठेकेदार हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनके बड़े बेटे शाहरुख की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर रहता है। जबकि रईस अहमद की एक बेटी की शादी 21 जनवरी को होने वाली है। 

परिवार बेटी की शादी की तैयारी में जुटा है। शादी के लिए सोने चांदी के जेवरात और पांच लाख रुपये रखे थे। बुधवार की रात रईस अहमद परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में सो रहे थे तभी चोर मुख्य दरवाजे की खिड़की के सहारे घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी-जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन

घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह आंख खुलने पर हुई। घटना से ठेकेदार के परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित ठेकेदार रईस अहमद ने 10 लाख रुपये का सामान चोरी के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना को जांच को जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें