फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमित शाह ने लगाई नेताओं और मंत्रियों की क्लास

Wed, 31 Jul 2013 12:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने प्रदेश भाजपा के नेताओं व संगठन मंत्रियों को 15 अगस्त तक संगठन व बूथ कमेटियों के गठन का काम पूरा कर लेने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने आगाह किया है कि इसके बाद किसी को कोई मोहलत नहीं दी जाएगी। उन्होंने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि इस काम को पूरा करने के लिए निर्धारित 31 जुलाई बीतने को है लेकिन आधा भी काम नहीं हो सका है।

कुछ लोगों ने बरसात व बाढ़ का बहाना बनाकर सफाई देने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि सफाई या तर्क नहीं बल्कि काम चाहिए। बाढ़ कुछ क्षेत्र विशेष में होगी लेकिन उसके अलावा अन्य स्थानों पर काम न होना ठीक नहीं है। स्वास्थ्य गड़बड़ होने के शाह बैठकों में बहुत समय नहीं दे पाए।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित बैठक में शाह ने हीलाहवाली पर नेताओं व मंत्रियों की क्लास लगाई तो उन्हें किला फतह की तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया। शाह ने युवा मोर्चा और संगठन के विभिन्न फोरम की बैठक में वोट जुटाने और लोगों को जोड़ने वाले मुद्दे समझाएं।

उन्होंने युवा मोर्चा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सोशल मीडिया क्षेत्र में जुटाने की सलाह दी। समझाया कि आज के युग में सोशल मीडिया के जरिये काफी बड़ी तादाद में लोगों को अपने साथ जोड़ा जा सकता है।

विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सकता है। साथ ही अपनी बात व विचार को क्षण भर में दुनिया भर में पहुंचाया जा सकता है। इसलिए युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस मुहिम में जुटाए।

इसके अलावा उन्होंने महिला उत्पीड़न, छात्रवृित्त में हो रही घपलेबाजी के मामलों को एकत्र करके आंदोलन चलाने की सलाह दी। छात्रों के प्रवेश में आने वाली कठिनाइयों को भी मुद्दा बनाने की सलाह युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को दी।

नाराज और निष्क्रिय लोगों को ठीक करें
शाह ने कहा कि संगठन मंत्री जुटकर 15 अगस्त तक संगठन का ढांचा खड़ा कराएं और सभी जगह बूथ कमेटी बनवाएं।

अगर कहीं कोई कार्यकर्ता नाराज व निष्क्रिय होकर घर बैठा है तो उससे बात करके उसे सक्रिय करें। कार्यकर्ता सक्रिय हों और संगठन मजबूत हो, इसकी जिम्मेदारी संगठन मंत्रियों की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें