फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: अमित शाह और रघुवर दास को बनाया गया पर्यवेक्षक, राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड की जिम्मेदारी

Mon, 14 Mar 2022 06:18 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, यूपी

सार

भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह को यूपी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ही रघुवर दास को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को दी गई है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने चार राज्यों में भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया है। जिसके लिए भाजपा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी क्रम में भाजपा आलाकमान ने गृह मंत्री अमित शाह को यूपी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ रघुवर दास को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ में भाजपा कोर कमेटी की बैठक
उधर, लखनऊ में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी चल रही है। जिसमें पार्टी के नेता योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद हैं। बैठक में एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के संभावित नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें