फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्वामी विवेकानंद से सीख लें युवा

Mon, 13 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रमुख डॉ. कृष्णकांत मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने ज्ञान से पूरे विश्व को अचंभित कर दिया था। उनकी याद में हर वर्ष युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। युवाओं को उनसे सीख लेकर ज्ञान व आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन







युवा दिवस पर पीजी कॉलेज सभागार में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। नेहरू युवा केंद्र के दिनेशमणि ओझा ने कहा कि बारिश के बाद भी छात्र-छात्राओं ने हिम्मत दिखाकर कार्यक्रम में सहभागिता की है। ऐसे में युवा दिवस की सार्थकता साबित हो रही है। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन एवं शैक्षिक विचार विषय पर विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें रूबी कुमारी प्रथम, गरिमा मिश्र द्वितीय व अंतिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर इतिहास प्रवक्ता पवन कुमार गुप्ता, रसायन विज्ञान प्रवक्ता अंगद कुमार राय, छात्र अंतिम तिवारी, हिमांशु यादव, अनुराग मिश्र, वैभव शुक्ल, सताक्षी तिवारी, रिंकी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें