अमेठी सिटी। कोहरा व गलनभरी ठंड के बीच ट्रेन यात्रियों की परेशानी जनवरी में बढ़ी हुई है। रविवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर साढ़े पांच घंटे देरी से संचालित हुई। ऐसे में प्रयागराज संगम के यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त डाउन जनता एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
लखनऊ से चलकर प्रयागराज संगम तक सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ संचालित पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग यात्रा करते हैं। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 9:13 के बजाय साढ़े पांच घंटे देरी से 2:57 बजे गौरीगंज आई। ऐसे में प्रयागराज संगम जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अतिरिक्त रविवार को दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस निरस्त रही।
इसके अतिरिक्त अन्य कई ट्रेनें भी 40 मिनट से एक घंटे देरी से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना पहले से सार्वजनिक है। इसके अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेनें कुछ विलंब से संचालित हुईं हैं।