फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 27 Mar 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सेना भर्ती कार्यालय के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। नाराज युवाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और भर्ती कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से स्थानांतरण रोकने की मांग की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में भर्ती कार्यालय रहने से युवाओं को सुविधा मिलती रही है। यहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती कार्यालय का स्थानांतरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा और इसे हर हाल में रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद किशोरीलाल शर्मा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर युवाओं के हित में स्थानांतरण रोकने की मांग उठाई है।


युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्थानांतरण होने पर अमेठी सहित आसपास के करीब 13 जिलों के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के लिए अयोध्या जाना पड़ेगा, जिससे कठिनाई बढ़ेगी। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष लोहा सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें