फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धड़ल्ले से चल रहे अवैध अस्पताल

Fri, 27 Mar 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के जैनबगंज सत्थिन में बिना पंजीयन संचालित। -संवाद
विज्ञापन
बाजारशुकुल। ब्लॉक में अवैध अस्पतालों और क्लीनिक के फैले जाल ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अयोध्या और बाराबंकी की सीमा से सटे इस इलाके में कई अस्पताल व क्लीनिक बिना पंजीकरण और बिना वैध डिग्री संचालित हो रहे हैं। इन कथित अस्पतालों में प्रसव के दौरान लगातार हो रहीं मौतों ने भी प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं तोड़ी है। स्वास्थ्य विभाग अब भी निष्क्रिय नजर आ रहा है।
विज्ञापन



कस्बा सहित जैनबगंज और सत्थिन बाजार में अवैध अस्पतालों का जाल तेजी से फैल चुका है। हाल ही में बाजारशुकुल निवासी रवि कौशल की पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, मगर हालात में कोई सुधार नहीं दिखा। इसी तरह जैनबगंज स्थित शिफा नर्सिंग होम में जगदेव विश्वकर्मा की बहू की जान इलाज में लापरवाही के कारण चली गई। पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन अवैध संचालन पर रोक नहीं लग सकी।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी सख्त कार्रवाई न होना चिंता का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन



सत्थिन बाजार में बिना बोर्ड के तथाकथित ताहिरा डॉक्टर का अस्पताल संचालित हो रहा है, जहां पहले भी एक महिला की मौत हो चुकी है। इसी बाजार में तैबा हेल्थ केयर नामक केंद्र पर डॉ. आसिफ और उनकी पत्नी साबिरा खातून ओपीडी और प्रसव सेवाएं दे रहे हैं।


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि जिले में 138 अस्पताल व क्लीनिक पंजीकृत हैं। बताया कि लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें