फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-प्रियंका का असर कम करेगी योगी की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। राहुल व प्रियंका की पदयात्रा व जनसभा का असर कम करने की जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधों पर होगी। इसके लिए तीन जनवरी को जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने के बहाने सीएम योगी जगदीशपुर आएंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तैयार मानकर भारतीय जनता पार्टी जगदीशपुर के रामलीला मैदान में बड़ी जनसभा आयोजित करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका वाड्रा 18 दिसंबर को जगदीशपुर आए थे। जगदीशपुर के गुलाबगंज चौराहे से पांच किलोमीटर की पदयात्रा कर हारीमऊ पहुंचे भाई-बहन ने विशाल जनसभा को संबोधित किया था।
इस जनसभा में उमड़ी भीड़ ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी। भाजपा को इस चिंता से उबारने की जिम्मेदारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधों पर होगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार भाई-बहन की पदयात्रा व जनसभा से उपजे प्रभाव को कम करने के लिए आगामी तीन जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ जगदीशपुर आएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जगदीशपुर में पार्टी की ओर से गाजीपुर से निकली काशी क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा का स्वागत करने के बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जन विश्वास यात्रा का कार्यक्रम तय होने व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित करने के बाद भाजपा भी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गई है।
दो को अमेठी पहुंचेगी यात्रा
यात्रा के जिला संयोजक वेद प्रकाश तिवारी ने बताया कि दो जनवरी की शाम चार बजे यह यात्रा अमेठी शहर पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद यात्रा में शामिल लोग तीन जनवरी की सुबह 10 बजे निकलेंगे। यात्रा अमेठी से मुंशीगंज, गौरीगंज व जामो होते हुए दोपहर दो बजे जगदीशपुर के रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां बड़ी जनसभा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें