फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिलाओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में जुलूस में शामिल महिलाएं व अन्य। पार्टी
विज्ञापन
अमेठी। राजद-कांग्रेस के कथित विवादित बयानों के विरोध में बृहस्पतिवार शाम शहर में महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने रायपुर फुलवारी स्थित राजेश मसाला फैक्टरी परिसर से निकलकर पूरे शहर में विरोध जताया। उन्होंने हाथों में बेलन लेकर मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए और राजद-कांग्रेस के खिलाफ रोष प्रकट किया।
विज्ञापन





चंद्रमा देवी ने कहा कि नारी का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और अब अपमान के खिलाफ भी वे डटकर खड़ी होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि नारी सम्मान के लिए कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा और महिलाएं अब अपने सम्मान की रक्षा के लिए खुद मैदान में उतरी हैं। विरोध प्रदर्शन में हिमानी अग्रहरि, प्रतिमा त्रिपाठी, कंचन गुप्ता, रामू सिंह, हिमांशु अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, अमित शुक्ल, पंकज सिंह, हरिकेश श्रीवास्तव, नितिन भालोठिया, राजेश अग्रहरि डब्लू, मोनू सिंह, सूरज जायसवाल, मनीष अग्रहरि, वीरेंद्र यादव, नितिन अग्रहरि, मयंक अग्रवाल, उत्सव भालोठिया और प्रदीप चौरसिया आदि शामिल रहे।


विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरीं और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी हाल में नारी सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा और समाज में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान या कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें