फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली से रोशन होंगे 144 परिषदीय स्कूल

Fri, 05 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अब जिले के 144 परिषदीय स्कूल जल्द बिजली से रोशन होंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते में 93 लाख रुपये भेजे गए हैं। बिजली कनेक्शन होने पर बच्चों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं डिजिटल क्लास का सपना भी साकार होगा।
विज्ञापन



अब तक कई विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से पंखे लगे और वायरिंग की गई, लेकिन कनेक्शन न होने से हालात नहीं बदले। बच्चों को गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है। चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस समस्या को लेकर पावर कॉर्पोरेशन से संपर्क किया। विभाग ने 93 लाख रुपये का आगणन भेजा, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निगम को हस्तांतरित किया गया। इसके साथ ही बीईओ और प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर कनेक्शन कराने के निर्देश दिए गए।


हाईटेक तकनीक से रूबरू हाेंगे बच्चे
बिजली आते ही स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर और अन्य आधुनिक संसाधनों से बच्चे रूबरू होंगे। डिजिटल शिक्षा को गति मिलेगी और बच्चे हाईटेक शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम को भेजी गई स्कूलों की सूची
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि जिले के चारों खंडों को विद्यालयों की सूची भेज दी गई है। सात दिन पूर्व धनराशि हस्तांतरित हो चुकी है। चिन्हित विद्यालयों में जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें