फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार शाम अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक, दो महिला व एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चला रहे युवक की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। महिला की मौत के बाद से अब परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे रानी मजरे कोयलारा मुबारकपुर निवासी मोहित बाइक से रविवार को अपनी चाची कल्पना, लक्ष्मी व चचेरी एक वर्षीय मासूम बहन अंशिका के साथ गौरीगंज गया था। वापसी में देर शाम सभी लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोशनपुर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए सभी को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने कल्पना (30) को मृत घोषित करते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मोहित (18) की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना में घायल लक्ष्मी (32) तथा अंशिका (01) की हालात में सुधार होने के बाद दवा देकर घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। शव सुपुर्दगी में लेने के बाद परिजन गांव में अंतिम संस्कार करने के बाद अब घायल महिला का उपचार कराने में जुटे हैं। परिवार की एक महिला की मौत व तीन अन्य सदस्यों के घायल होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएचओ जगदीशपुर अरुण कुमार दुबे ने बताया कि मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें