फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में कोरोना पीड़ित महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय तहसील के डींगुर का पुरवा गांव निवासी कोरोना पीड़ित महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला का इलाज बाराबंकी के मेयो अस्पताल में चल रहा था। शनिवार रात जिला प्रशासन को मिली सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील के डींगुर का पुरवा गांव निवासी आशा देवी (50) गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं। आशा देवी (50) की उपचार के दौरान 16 दिसंबर को एंटीजन जांच हुई तो उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। गुर्दे की बीमारी से पीड़ित होने तथा कोरोना संक्रमित होने के बाद उपचार के लिए मेयो मेडिकल कॉलेज बाराबंकी रेफर कर दिया गया।
मेयो में उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीजन, रैपिड जांच व ट्रूॅनॉट मशीन से की गई 1,225 लोगों की जांच रिपोर्ट संकलित होकर शनिवार रात जिला प्रशासन को मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में पश्चिम दुवारा, महोना व पूरे द्वारिका शुक्ल गांव के एक-एक लोग कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पूर्व से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए मरीजों के उपचार व उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान के साथ बचाव कार्य शुरू करने को कहा है।
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,457 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 3,321 ठीक हो चुके हैं तो 35 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 101 मरीज कोविड अस्पताल या होम आइसोलेशन में हैं जिनका उपचार व निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें