फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिटाई से घायल महिला ने दम तोड़ा

Mon, 30 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। मझरिया गांव निवासी मोहिनी (28) का बृहस्पतिवार रात पति की पिटाई के बाद शुक्रवार को गर्भपात हो गया था। अधिक रक्तस्राव होने से शनिवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुर के हुसैनकला गांव निवासी नोकीराम ने बताया कि उनकी बेटी मोहिनी की शादी 23 जून 2026 को गंगादीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। बृहस्पतिवार को मोहिनी ने फोन कर पति की ओर से पिटाई किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद वह तत्काल बेटी की ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिर बेटी को अपने घर ले आए।

हालत गंभीर होने पर उसे जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसका गर्भपात हो गया। शुक्रवार को मोहिनी की हालत फिर बिगड़ गई। परिजन उसे जगदीशपुर ट्राॅमा सेंटर ले गए। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता नोकीराम का आरोप है कि पति दहेज के लिए बेटी को परेशान करता था। पिटाई के कारण उसका गर्भपात हुआ और अधिक रक्तस्राव से हालत बिगड़ती चली गई।

सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गंगादीन की तलाश की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


मां का रो-रोकर बुरा हाल
मोहिनी की मौत के बाद मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार रोते हुए कह रही थीं कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। मां की करुण वेदना सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बहन खुशी और भाई उत्तम, सत्यम व सतीश भी बहन को याद कर बिलखते रहे। मामा रिंकू, चाचा संजीत और पिता नोकीराम गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें