फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: देश सोया है, कोई होता तो जगाने वाला...

Mon, 30 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के डाक बंगले पर आयोजित काव्य गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्थानीय डाक बंगला सभागार में अवधी साहित्य संस्थान की ओर से त्रैमासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गांव की संस्कृति, देश की दशा, प्रकृति और मां के स्नेह को शब्दों में पिरोया। एक से बढ़कर एक रचनाओं ने श्रोताओं को भाव विभोर किया। रामकुमारी ने वाणी वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


अवधी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पढ़ा, तुम्हारी कसम मैं तुम्हारा नहीं हूं, भटकती लहर हूं किनारा नहीं हूं...। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रख्यात कवि कुंजबिहारी मौर्य काका श्री ने गांव की बदलती तस्वीर को अपनी पंक्तियों में उकेरा। उन्होंने पढ़ा, न गांव मा अहै मड़इया, न माई अहैं ना अइया, हो दइया दइया...। श्रीनाथ मौर्य सरस ने सुनाया, फूल से तंग तंग से न होय जाए जमाना...।

गुलाम शब्बीर अहमद सूरी ने देश की स्थिति पर सवाल उठाते हुए पढ़ा, देश सोया है, कोई होता तो जगाने वाला...। अमर बहादुर सिंह अमर ने हरियाली और पर्यावरण की चिंता व्यक्त करते हुए सुनाया, जब हरियाली उपवन की मुरझाएगी, सोन चिरैया किस डाली पर मंडराएगी...।
विज्ञापन

फतेह बहादुर सिंह कसक ने प्रेम भाव से जुड़ी रचना सुनाई, तुम मिले तो हम खो गए, एक पल में ही तेरे हो गए। जगदंबा तिवारी मधुर ने मां के महत्व को अपनी पंक्तियों में व्यक्त किया, मां से दूजा सहारा नहीं। रामकुमारी ने धरती मां की पुकार को अवधी में स्वर दिया, धरती मइया कहत पुकार, ओ मइया हमरी सुधिया लेउ।

शीतला प्रसाद मिश्र ने भक्ति भाव से सराबोर रचना सुनाई, हमका भक्ति कै खजनवा दै देया। कार्यक्रम में कैप्टन पीएन मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश शुक्ल, राघवेंद्र सिंह, जगन्निवास मिश्र और अनुभव मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन जगदंबा तिवारी मधुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें