फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डंपर की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 09 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज-सैंठा मार्ग पर पठानपुर मोड़ के पास डंपर की चपेट में आने से पठानपुर निवासी मायावती (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



ममता ने बताया कि उनकी मां मायावती 19 जून को होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी के लिए शुक्रवार को गौरीगंज जा रही थीं। रास्ते में गांव के मोड़ पर अनियंत्रित डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद डंपर खड्ड में उतर गया। घायल मायावती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मायावती की मौत के बाद बेटी ममता, सोनम, अमिता और बेटे शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें