फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आया ई रिक्शा चालक, मौत

Sat, 09 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। भगवानदीन दुबे के पूर्व गौरा गांव निवासी ई रिक्शा चालक राजेश कुमार यादव (45) की बृहस्पतिवार रात जगदीशपुर मार्ग पर कल्याणपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



जमुना प्रसाद ने बताया कि उनके छोटे भाई राजेश ई रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार को वह सवारी लेकर निहालगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि जगदीशपुर मार्ग पर कल्याणपुर चौराहे के पास उसका ई रिक्शा खड़ा है और पास की झाड़ियों में शव पड़ा है।


परिजन मौके पर पहुंचे तो पहले हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने जांच शुरू की। पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें राजेश ई रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर पैदल सड़क पार करते दिखाई दिए। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन



हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे के बाद भतीजे ओम प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, राजीव और कुलदीप सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें