अमेठी। मोहनगंज के पूरे बसावन गांव में मंगलवार घर में सो रहीं शिवाकांती (45) अचानक फराटा पंखा गिरने से करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रामअचल ने बताया कि उनकी पत्नी शिवाकांती रात में कमरे में सो रहीं थी। इसी दौरान चल रहा फराटा पंखा अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बेटियां कांति, अंजली, संजली, रोशनी और मीनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।