फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर्षोल्लास के साथ नववर्ष 2026 का स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर कस्बे में नववर्ष मनाने के लिए गिफ्ट खरीदती महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची, जिलेभर में नववर्ष 2026 का उत्साह के साथ स्वागत किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी के बीच खुशियां साझा कीं। युवाओं ने डीजे की धुन पर जश्न मनाया। ठंड के बावजूद उत्सव का रंग फीका नहीं पड़ा। कई परिवारों ने घरों में रहकर सादगी के साथ नए साल की शुरुआत की, जबकि युवा देर रात तक उल्लास में डूबे रहे।
विज्ञापन



गौरीगंज, जायस, अमेठी, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, मोहनगंज और रामगंज बाजार क्षेत्र में शाम से ही चहल-पहल बढ़ गई। मोबाइल कॉल और संदेश के माध्यम से शुभकामनाओं का आदान-प्रदान चलता रहा। आधी रात के बाद बधाई संदेशों की संख्या में तेजी आई। सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो और डिजिटल शुभकामना संदेश साझा किए गए। युवाओं ने रील और सेल्फी के जरिए यादगार पल संजोए।


नववर्ष के स्वागत की तैयारियों ने बाजारों में रौनक बढ़ा दी। फूलों की दुकानों पर गुलाब और बुके की मांग बनी रही। केक, उपहार और सजावटी सामग्री की बिक्री हुई। दुकानदारों के अनुसार दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। शहर के साथ कस्बाई बाजारों में भी कारोबार सामान्य से बेहतर रहा। धार्मिक प्रवृत्ति वाले लोगों ने नववर्ष के पहले दिन मंदिरों में दर्शन की योजना बनाई है।
विज्ञापन



अहाेरवा भवानी, कालिकनधाम, दुर्गन भवानी, टीकरमाफी आश्रम, गढ़ामाफी और हिंगलाज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। परिवार संग पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की जाएगी। मंदिर समितियों ने दर्शन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारी पूरी कर ली है। प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था बनाई गई है।


नववर्ष के पहले दिन कादूनाला वेटलैंड और गोमती नदी किनारे लोगों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। सुबह भ्रमण, परिवार संग समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने की योजना कई लोगों ने बनाई है। युवाओं के साथ बुजुर्ग और बच्चे भी इन स्थलों पर पहुंचेंगे। स्वच्छता और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।



एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि नववर्ष को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। सभी थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहकर निगरानी करने को कहा गया है। जश्न के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें