फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसडीएम से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jan 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
protest in amethi
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। उपजिलाधिकारी के कार्य व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तहसील में मौजूद रहा।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम का व्यवहार सम्मानजनक नहीं है। उनके गलत व्यवहार की वजह से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि कई अवसरों पर अधिवक्ताओं के साथ असहज और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे अधिवक्ता समुदाय में रोष है।



अधिवक्ताओं ने कहा कि इसी विरोध में उन्हें न्यायिक कार्य से दूरी बनाने का निर्णय लेना पड़ा है। उनका यह भी कहना है कि एसडीएम वादकारियों के साथ ही शिकायत लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों के साथ भी अभद्रता करते हैं। अधिवक्ताओं के साथ भी उनका बर्ताव निराशाजनक है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि समस्या का हल न निकलने तक विरोध जारी रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अतुल सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। प्रदर्शन में राजन सिंह, ललित चौबे, नवनीत चौबे, गणेश शुक्ल, बृजेश शुक्ल, सुग्रीव मिश्रा, वीरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें