फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेढ़ साल से वॉलीबॉल व क्रिकेट कोच का इंतजार

Fri, 24 Oct 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में वॉलीबॉल और क्रिकेट कोच की नियुक्ति न होने से खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ गई है। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी दोनों खेलों में प्रशिक्षक नहीं मिलने से खिलाड़ी स्वयं अभ्यास करने को मजबूर हैं। जिला खेल कार्यालय ने कई बार मांग भेजी, लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी, हैंडबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स और ताइक्वांडो जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। हर दिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपने भविष्य को संवारने के उद्देश्य से यहां अभ्यास करने आते हैं। हालांकि, वॉलीबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों को लंबे समय से प्रशिक्षक का मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है।


वॉलीबॉल के कोच आनंद बिहारी श्रीवास्तव वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए, वहीं उसी दौरान क्रिकेट कोच का भी स्थानांतरण हो गया। तब से दोनों पद रिक्त हैं। वॉलीबॉल के लगभग 16 खिलाड़ी और क्रिकेट के 25 से अधिक खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन प्रशिक्षक की अनुपस्थिति में खेल से जुड़ी तकनीकी जानकारी और निपुणता हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन



खिलाड़ी राकेश कुमार, जितेंद्र और राजकुमार ने बताया कि बिना कोच के अभ्यास करना कठिन है। वहीं क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कुमार, रमेश और हनू सिंह ने कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ी और अन्य कोच कभी-कभी अभ्यास करवाते हैं, लेकिन पेशेवर प्रशिक्षण की कमी महसूस होती है।


उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वॉलीबॉल और क्रिकेट कोच की नियुक्ति के लिए लगातार प्रस्ताव भेजे गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों खेलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षक मिल जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार आएगा और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।




इन खेलों के कोच हैं उपलब्ध
वर्तमान में स्टेडियम में कबड्डी के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, हैंडबॉल के मोहम्मद मोशर्रफ खां और तैराकी के राम आसरे तैनात हैं। इसके अलावा आउटसोर्सिंग से हॉकी के मोहम्मद आरिफ, फुटबॉल के मोहम्मद नदीम, भारोत्तोलन की मोना सिन्हा, एथलेटिक्स की लबली तिवारी और ताइक्वांडो की आरती सिंह कोच के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें