फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: जमीन विवाद में श्रमिक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन नकाबपोश बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे

Thu, 23 Oct 2025 07:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

वारदात के वक्त वह भी मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर गए और एंबुलेंस बुलाकर भाई को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में गुंगवाछ गांव के पास बृहस्पतिवार शाम दिहाड़ी श्रमिक निर्मल (60) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। भूमि विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। संग्रामपुर के टीकरमाफी गांव निवासी निर्मल दिहाड़ी श्रमिक थे।
विज्ञापन


सुबह वह तिवारीपुर गांव काम करने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। उनके भाई धर्मराज ने बताया कि गुंगवाछ गांव में कूड़ाघर के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने निर्मल को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा। जब निर्मल मरणासन्न होकर गिर पड़े, तब हमलावर वहां से भाग निकले। 

वारदात के वक्त वह भी तिवारीपुर में दूसरे के यहां मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर गए और एंबुलेंस बुलाकर भाई को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य पर साजिश रचने का संदेह
धर्मराज ने बताया कि उनके भाई निर्मल निसंतान थे। उनकी पत्नी की लगभग 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। निर्मल उन्हीं के साथ रहते थे। उनकी जमीन हथियाने के लिए परिवार की एक सदस्य उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। दो दिन पहले भी निर्मल को धमकी दी गई कि अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहोगे। धर्मराज ने संदेह जताया कि शायद उसी सदस्य के कहने पर उनके भाई की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें