फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में विपिन व रागिनी ने मारी बाजी

Sun, 19 Oct 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। एसपीएन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 15वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमेंे अमेठी जोन ने 284 अंक प्राप्त कर ओवरआल चैंपियनशिप अपने नाम की। तिलोई जोन 133 अंकों के साथ दूसरे और मुसाफिरखाना जोन 102 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


व्यक्तिगत चैंपियनशिप में विपिन पाल और रागिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सीनियर बालक वर्ग में विपिन ने 800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रविकांत ने गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग में रागिनी ने 800 मीटर, 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की।



जूनियर वर्ग में कुनाल ने 200 मीटर और 3000 मीटर दौड़, जबकि दिव्यांशु ने लंबी कूद, ऊंची कूद और ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग में साहिल ने 100 मीटर दौड़, लंबी और ऊंची कूद व सुहानी ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें