फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट लगने से पूर्व ग्राम प्रधान की मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भेटुआ। पीपरपुर ब्लॉक के मई गांव पूरे पजई में शुक्रवार को खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आने से पूर्व ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव (45) गंभीर रूप से झुलस गए। सुल्तानपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन





प्रदीप ने बताया कि उनके पिता श्रीप्रकाश शुक्रवार को खेत में मोटर से पानी लगाने गए थे। मोटर का बटन दबाते वक्त वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर वह पिता को सीधे सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके।



श्रीप्रकाश की मौत होने से पत्नी शांति देवी, बेटे प्रदीप (23), दीपक (21) और बेटी रिया (18) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि श्रीप्रकाश मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी असमय मौत से गांव ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया। इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत का कारण करंट लगना पाया गया है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें