फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज निरस्त रहेगी वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस

Mon, 05 Jan 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहेगी। इससे इस ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आरक्षित और सामान्य श्रेणी के यात्रियों को वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी होगी।
विज्ञापन



ठंड और कोहरे का असर रविवार को रेल परिचालन पर भी नजर आया। लखनऊ से प्रयागराज संगम के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:13 बजे के बजाय करीब साढ़े पांच घंटे की देरी से दोपहर 2:41 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से माघ मेले की यात्रा पर निकले यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। ठंड के बीच प्रतीक्षा से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं।

यात्री कमलादेवी ने बताया कि सुबह समय से स्टेशन पहुंचने के बावजूद ट्रेन के आने में काफी देर हो गई। अन्य यात्रियों की स्थिति भी इसी तरह रही। सभी स्टेशनों पर ठहराव होने के कारण पैसेंजर ट्रेन की गति धीमी रही, जिससे यात्रा का समय बढ़ गया। आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस भी अपने तय समय से करीब दो घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। इससे पहले मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन रद्द रहा।
विज्ञापन



हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल भी निर्धारित समय से विलंब से स्टेशन पहुंची, जिससे लोगों की आगे की यात्रा प्रभावित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप व डाउन जनता एक्सप्रेस के निरस्त रहने की सूचना पहले ही यात्रियों को दे दी गई थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिससे ट्रेनों की गति प्रभावित हुई। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें