फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 इंटर कॉलेजों में आयोजित होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा भी हाईटेक विधि से होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि व केंद्र निर्धारित करने के बाद सचिव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग का पत्र जारी किया है। पत्र में जिले के 75 इंटर कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नामित परीक्षक की मदद से 27 अप्रैल तक नकल विहीन परीक्षा पूरी कराने का निर्देश दिया है। पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र बने स्कूलों को परीक्षार्थियों की सूची भेजते हुए परीक्षक से समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों को सूचित करते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित जिले के 35 राजकीय, 25 ऐडड व 199 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में हाईस्कूल व इंटर में पंजीकृत विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हो चुकी है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरमीडिएट के भूगोल, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गृहविज्ञान व सैन्य विज्ञान समेत अन्य प्रयोगात्मक विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार से 27 अप्रैल के बीच होगी।
बोर्ड परीक्षा की तरह प्रयोगात्मक परीक्षा को भी पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष परीक्षा स्कूल के बजाए निर्धारित केंद्रों पर होगी। ऑनलाइन विधि से परीक्षकों की ड्यूटी लगाने के बाद सचिव के लिए जिले के 75 केंद्रों पर स्कूल व विषयवार परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था बनाते हुए सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेजी है। पत्र में बोर्ड परीक्षा की तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी हाईटेक कंट्रोल रूम से करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने को कहा है।
विज्ञापन

सचिव का पत्र मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रयोगात्मक परीक्षा बने 75 इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों को पत्र व परीक्षार्थियों की सूची भेजते हुए नामित परीक्षक से समन्वय स्थापित कर 27 अप्रैल के पहले परीक्षा की तिथि निर्धारित परीक्षार्थियों को सूचित करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा तिथि की जानकारी नहीं देने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिले में संचालित 35 राजकीय, 25 ऐडेड व 199 वित्तविहीन इंटर कॉलेजों में इंटरमीडिएट में संस्थागत व व्यक्तिगत मिलाकर कुल 19,521 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 9729 बालक व 9792 बालिका समेत 19,521 परीक्षार्थी शामिल हैं।
प्रयोगात्मक परीक्षा की शुचिता कायम रह सके व स्कूल के साथ परीक्षार्थियों से समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत परीक्षार्थियों की परीक्षा हो सके इसके लिए कंट्रोल रूम गठित किया गया है। जीजीआईसी में गठित कंट्रोल रूम की प्रभारी सुनीता श्रीवास्तव को नामित करते हुए सहयोग के लिए डॉ. यशस्विनी भट्ट, आलोक राय, सुधा वर्मा व सत्या केसरवानी की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों से समन्वय स्थापित कर प्रयोगात्मक परीक्षा का प्रचार-प्रसार कराते हुए परीक्षा से जुड़ी जानकारी केंद्रों से प्राप्त कर कार्यालय व सचिव कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि हाईटेक विधि से बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए प्रधानाचार्य डॉ. अनुज कुमार मौर्य की अगुवाई में टीम गठित की गई है। अनुज कुमार के साथ सहायक अध्यापक अरुण कुमार, राजीव पटेल व विजय सिंह चौहान, सौरभ तिवारी, कैलाश, चंद्र भूषण यादव, मनोज कुमार तिवारी व संदीप शर्मा के साथ कनिष्ठ सहायक रजत श्रीवास्तव, मोनू, अजय वर्मा व दिलीप कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें