फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबकास्टिंग से होगी बोर्ड परीक्षा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए जिले में हाईटेक प्रबंध किया जा रहा है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाने के बाद विभाग ने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर सभी परीक्षा कक्ष में दो राउटर कैमरे वॉइस रिकार्डर समेत स्थापित करने तथा पूरी परीक्षा की वेबकास्टिंग कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की शुचिता कायम रखी जा सके इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग हाईटेक प्रबंध करने में जुटा है। सचिव के निर्देश पर जीजीआईसी गौरीगंज में कंट्रोल रूम बनाया जा चुका है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र में केंद्र के सभी कक्षों में दो दिशाओं में आमने-सामने दो-दो राउटर कैमरा वॉइस रिकार्डर समेत स्थापित करने तथा सभी कक्षों की परीक्षा के दौरान वेबकास्टिंग करने को कहा है।
विज्ञापन

पूरी परीक्षा के दौरान कक्षों की लाइव रिकार्डिंग के साथ प्रसारण करते हुए कंट्रोल रूम से इंटरनेंट के माध्यम जुड़े रहने को कहा है। परीक्षा समाप्ति के 30 दिन तक सभी कक्षों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने तथा प्रतिदिन की सीडी तैयार कर कार्यालय में जमा करने का निर्देश भी दिया गया है।
प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के दौरान लाइव प्रसारण से निगरानी के साथ परीक्षा समाप्त होने के बाद सीडी से प्रत्येक स्कूल की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें