फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की सख्त निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखनेे के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग अब हाईटेक विधि से निगरानी करेगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए शहर स्थित जीजीआईसी में सुविधाओं से लैस कंट्रोल रूम गठित किया गया है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में प्रत्येक 15 स्कूल पर एक कंप्यूटर लगेगा जो इंटरनेट सुविधा के साथ स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे से कनेक्ट होगा। कैमरे से कनेक्ट कंप्यूटर की स्क्रीन पर परीक्षा के दौरान एक शिक्षक व कर्मचारी लगातार निगरानी करते हुए विभाग को रिपोर्ट देंगे।
बोर्ड परीक्षा में अब सचल दल के साथ कंट्रोल रूम से स्कूलों के प्रत्येक कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थियों की गतिविधि की निगरानी होगी। परीक्षा की सुचिता कायम रहे इसके लिए सभी स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकॉर्डर के डीबीआर आईडी को कंट्रोल रूम से लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम गठित करने के बाद स्कूलों से डीबीआर आईडी के साथ पासवर्ड सील लिफाफे में कार्यालय में जमा करने के साथ परीक्षा अवधि की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। कंट्रोल रूम में हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था करते हुए प्रत्येक 15 स्कूल पर एक कंप्यूटर सिस्टम स्कूलों के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर से इंटरनेट के माध्यम से परीक्षा अवधि में कनेक्ट रहेगा।
सभी कंप्यूटर सिस्टम पर पालीवार एक शिक्षक के साथ एक दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात रहेगा जो परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर स्कूल के सभी कक्षों की निगरानी करते हुए रिपोर्ट विभाग को देगा। परीक्षा के दौरान सुचिता प्रभावित होने की दशा में कंट्रोल रूम में नामित पर्यवेक्षक सचल दल को सूचित कर कार्रवाई कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम व स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरे को बोर्ड कार्यालय में भी इंटरनेट से कनेक्ट किया जाएगा।
परीक्षा निगरानी में मिलेगी सहूलियत
परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से एक स्थान से सभी स्कूलों के सभी कक्षों की निगरानी होने से परीक्षा की सुचिता कायम रहेगी तो निगरानी में भी सहूलियत मिलेगी। नई व्यवस्था से समय बचत के साथ स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
इंटरनेट बाधित होने पर होगी कार्रवाई
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया गया है। पत्र में परीक्षा की अवधि में किसी भी हाल में बिजली व इंटरनेट आपूर्ति बाधित नहीं हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था भी करने को कहा गया है। परीक्षा के दौरान स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें