फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 10 हजार रुपये घूस मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जामो के अदिलपुर का एक बुजुर्ग अपने पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए परेशान है। बुजुर्ग का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव इसके लिए उनसे 10 हजार रुपये की घूस मांग रहा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर बुजुर्ग के आरोप का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जामो के अदिलपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह के पुत्र का बीमारी के चलते 23 नवंबर 2020 को निधन हो गया था। पुत्र की अंत्येष्टि व उसका क्रियाकर्म करने के बाद से लक्ष्मीनारायण उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दौड़ रहे हैं।
दो माह से भी अधिक समय तक दौड़ने के बाद जब मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला तो आजिज पिता ने सोमवार को अपने बयान का एक वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो में बुजुर्ग ने अदिलपुर में तैनात ग्राम पंचायत सचिव फैजल अंसारी पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए 10 हजार रुपये की घूस मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण के अनुसार उसने इसकी शिकायत एडीएम से की तो उन्होंने बीडीओ जामो को मामले की जांच करने का आदेश दिया। बीडीओ ने एडीओ पंचायत से मामले की जांच कर मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा। बावजूद इसके उसे मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिला।
बीडीओ से मांगी रिपोर्ट : सीडीओ
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि बुजुर्ग के वायरल वीडियो में लगे आरोप पर उन्होंने बीडीओ जामो से जवाब मांगा है। बीडीओ ने बताया है कि बुजुर्ग के पुत्र की मौत लखनऊ स्थित एक अस्पताल में हुई थी इसलिए प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो सका। यदि बुजुर्ग के पुत्र की मौत वास्तव में लखनऊ में हुई है तो नियमानुसार वहीं से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें