फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडलॎमें प्रश्नपत्र कम, परीक्षा केंद्र पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
गौरीगंज : परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिका सील कराते डीआईओएस। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को बंडल में प्रश्नपत्र कम मिलने पर हड़कंप मच गया। आननफानन में दूसरे स्कूल से प्रश्नपत्र मंगवाकर छात्रों को परीक्षा दिलाई गई। वहीं निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर डीआईओएस ने एक शिक्षक को तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करते हुए एक केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परीक्षा के आठवें दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में ठेंगहा के रणंजय इंटर कॉलेज में सामाजिक विज्ञान के बंडल में प्रश्नपत्रों की संख्या कम निकली। एक परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र न मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक जय प्रकाश द्विवेदी ने पूरे मामले की जानकारी डीआईओएस को दी।
बंडल में प्रश्नपत्र कम मिलने की जानकारी के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डीआईओएस ने आननफानन सेक्टर मजिस्ट्रेट के सहयोग से रामजस इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्र मंगवाकर केंद्र पर भेजा तो विद्यार्थी परीक्षा दे सका। परीक्षार्थी को विलंब से प्रश्नपत्र मिलने के बाद डीआईओएस के निर्देश पर उसे प्रश्नपत्र हल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों में तैनात अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गीता शुक्ल के विलंब से परीक्षा केंद्र पहुंचने पर चेतावनी पत्र जारी किया तो विद्या निकतेन वारिसगंज में प्रश्नपत्रों का लेखा-जोखा तैयार न मिलने पर परीक्षा प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव को तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार कर दिया गया।
बोर्ड परीक्षा के आठवें दिन पहली पाली में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट में व्यावसायिक कोर्स तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कामर्स विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में पंजीकृत 27,245 परीक्षार्थियों में से 1,481, इंटर व्यावसायिक कोर्स में पंजीकृत 324 में से चार तथा इंटर कामर्स में पंजीकृत 571 में से 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें