फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मॉडल व मशीनों से समझे विज्ञान के सिद्धांत

Wed, 28 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के इंटर कॉलेज कालिकन में सचल विज्ञान प्रदर्शनी देखते छात्र और ​शिक्षक। स्रोत- स्कूल
विज्ञापन
संग्रामपुर। इंटर कॉलेज कालिकन में मंगलवार को आयोजित सचल विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल और मशीनों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझा। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में करीब 20 स्वचालित और हस्तचालित प्रदर्श लगाए गए। इनके जरिये विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे विकास के साथ दैनिक जीवन में मशीनों की उपयोगिता बताई गई।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित फिल्म देखी और व्याख्यान के माध्यम से विभिन्न सिद्धांतों की जानकारी हासिल की। विज्ञान संचारक आशु निषाद ने सरल तरीके से विज्ञान की बारीकियां समझाईं। प्रदर्शनी सहायक सूरज कुमार यादव और रमेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को प्रदर्शों की कार्यप्रणाली बताई।

इंटर की छात्रा खुशी सिंह और श्रेया शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी से विज्ञान के सिद्धांतों को आसानी से समझने का अवसर मिला। कक्षा 11 के युवराज ने कहा कि मशीनों की उपयोगिता और उनके काम करने के तरीके की जानकारी मिली। इंटर के छात्र रवि यादव ने हाइड्रोलिक तकनीक के औद्योगिक और निर्माण कार्यों में उपयोग के बारे में सीखा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि सचल विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में विज्ञान के प्रति रुचि तथा जिज्ञासा बढ़ाना है। इस मौके पर डॉ. योगेश कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ल, पवन कुमार वर्मा, संतोष कुमार और अनेक पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें