फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज रफ्तार बाइक टकराईं, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
सीएचसी में अलाउद्दीन के गमगीन पिता। - फोटो : सीएचसी में अलाउद्दीन के गमगीन पिता।
विज्ञापन
बाजारशुकुल। रानीगंज-बाजारशुकुल मार्ग पर फुंदनपुर माइनर पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार दो बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पूरे जबर मजरे बहारपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह (18) और किसनी गांव निवासी अलाउद्दीन (25) बुधवार को अलग-अलग दिशा से बाइक से रानीगंज-बाजारशुकुल मार्ग पर आ रहे थे। फुंदनपुर माइनर पुलिया के पास दोनों वाहन भिड़ गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद अजीज ने बताया कि उनका बेटा अलाउद्दीन देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार को वह घर आया था। बुधवार को गौरीगंज एआरटीओ कार्यालय लाइसेंस संबंधी कार्य से गया था। लौटते समय हादसा हो गया। दूसरी ओर, बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा योगेंद्र जैनबगंज सामान लेने निकला था। रास्ते में उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बिलख पड़े परिजन
अलाउद्दीन के घर आने की खुशी अगले ही दिन मातम में बदल गई। गर्भवती पत्नी आफरीन पति की मौत की खबर सुन बेसुध हो गईं। दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। पिता मोहम्मद अजीज और भाई सलाउद्दीन, सोनू व जफीर का रो-रोकर बुरा हाल है। बहारपुर गांव में योगेंद्र की मौत की जानकारी मिलते ही मां सीमा सिंह और पिता बृजेंद्र सिंह बदहवास हो गए। भाई शैलेंद्र और बहन मोहनी भी सदमे में हैं। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें