फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 15 टन सरिया के साथ दो चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग स्थित लोदी धाम के समीप निर्माणाधीन शो-रूम से करीब 15 टन सरिया शनिवार रात चोरी हो गई थी। रविवार सुबह तहरीर मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। खुलासे में जुटी सर्विलांस टीम की मदद से गौरीगंज पुलिस ने सोमवार देर शाम दो लोगों को चोरी की गई सरिया के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

सुलतानपुर के शिवपुरी कराैंदिया निवासी रवि प्रकाश तिवारी शहर के पश्चिम छोर पर स्थित लोदी बाबा मंदिर के समीप एक शो-रूम का निर्माण करा रहे हैं। लॉकडाउन घोषित होने के बाद से निर्माण कार्य बंद है। इसी बीच रवि प्रकाश की ओर से 15 टन सरिया मंगाई गई थी जो निर्माण स्थल पर पड़ी थी।
रविवार सुबह रवि निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे तो वहां रखी 15 टन सरिया (कीमत करीब सात लाख रुपये) गायब थी। रवि ने थाने पर पहुंचकर चोरी की सूचना देते हुए तहरीर दी। गौरीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू ही की थी कि एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सर्विलांस प्रभारी देवेश कुमार को भी खुलासे में लगा दिया।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल टीम की मदद से गौरीगंज पुलिस ने सोमवार देर शाम थाना क्षेत्र के गांधी नगर स्थित टोल प्लाजा के समीप से सरिया लादकर जा रही बिना नंबर की एक ट्रक को पकड़ा। हालांकि इस दौरान ट्रक पर सवार कई लोग फरार हो गए जबकि दो पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान आजाद नगर थाना सरोजनी नगर लखनऊ निवासी मेवालाल तथा लखनऊ के थाना बंथरा निवासी श्रवण कोरी के रूप में हुई। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने सरिया चोरी करने की बात स्वीकार की है।
कहा कि इन लोगों ने बताया कि वह सड़क किनारे रखी सरिया को चुराकर लखनऊ के नादरगंज निवासी रवि मिश्रा को बेचते हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजकर गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें